![]()
जींद पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वायड (एवीटीएस) स्टाफ टीम ने नरवाना से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 19.70 ग्राम हेरोइन और एक हथियार बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान धमतान साहिब निवासी संदीप के रूप में हुई है। एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हरियल चौक, नरवाना के पास गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर धमेला कॉलोनी से देवीलाल स्कूल नरवाना की ओर पैदल आ रहा है। तलाशी में बरामद हुई हेरोइन सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिए के युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक बढ़नपुर रोड की ओर तेजी से भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी जेब से काले रंग की पॉलीथिन में 19.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर नियमानुसार सील कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे या किसी भी आपराधिक गतिविधि से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Source link
नरवाना एवीटीएस स्टाफ ने पकड़ा नशा तस्कर:पैदल जा रहा, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, तलाशी में हेरोइन बरामद
