Headlines

Kondagaon NHM Protest | Bemetara CMHO Controversy SDM Memorandum


बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली निकालकर SDM कार्यालय पहुंचे

बेमेतरा जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में मंगलवार को कोंडागांव जिला NHM संघ ने प्रदर्शन किया। जिलेभर के NHM कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिला CHO रैली के रूप में SDM कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

.

कर्मचारियों ने बेमेतरा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को तत्काल पद से हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों ने कहा- मनोबल गिराने वाला व्यवहार स्वीकार्य नहीं

NHM संघ के पदाधिकारियों ने बेमेतरा CMHO के कथित व्यवहार को कर्मचारियों के सम्मान और मनोबल को प्रभावित करने वाला बताया। उनका कहना है कि CHO और NHM कर्मचारी ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बीच स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

CMHO को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग

संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बेमेतरा CMHO को पद से हटाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों और महिला CHO ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर मामले पर नाराजगी जताई।

मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

NHM संघ ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षित कार्य वातावरण से समझौता नहीं किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना है। मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष थलेश सूर्यवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, जिला कार्यकारी सदस्य सुमित साहू, जिला उपाध्यक्ष कांतेश देवांगन, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कौशल्या मंडावी और जिला CHO संघ की उपाध्यक्ष भाग्या कोडोपी ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *