Headlines

दूल्हे का चेहरा देख दुल्हन ने शादी से इनकार किया:बोली- पहले किसी और लड़के की फोटो दिखाई थी; राजस्थान से पंजाब आई थी बारात




फिरोजपुर में मंगलवार को एक शादी के दौरान हंगामा हो गया। दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखते ही शादी करने से इनकार कर दिया। वह कहने लगी कि शादी से पहले जिस लड़के की तस्वीर उसे दिखाई गई थी, यह लड़का वह नहीं है। दुल्हन के परिजन ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने परिजन को धमकी दी कि अगर उसके साथ जबरदस्ती की गई तो वह जहर खाकर जान दे देगी। उसने बारात को वापस भेज दिया। बारात राजस्थान से पहुंची थी। दूल्हा पक्ष का कहना था कि दूल्हा वही है जो शादी से पहले दिखाया था। अब बिचौलिया और लड़की की मां ने लड़की को कौन सी फोटो दिखाई, इसका जानकारी उन्हें नहीं है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिलसिलेवार जानिए, आखिर क्या है पूरा मामला… पुलिस ने मामले की जांच शुरू की दोनों पक्षों के बीच उपजे इस भारी विवाद के बाद खुशियों का माहौल हंगामे में बदल गया और मामला आखिरकार पुलिस के पास पहुंच गया। दोनों ही पक्ष अब एक-दूसरे के खिलाफ अपने दावों के साथ शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले में दखल देते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बिचौलियों से भी पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही असली सच सामने आ सकेगा। उन्होंने कहा कि वह राजीनामे का प्रयास कर रहे हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा:मौसम विभाग ने अचानक अलर्ट जारी किया; पेट्रोल का लंगर कैंसिल, शुक्रवार को लगेगा चंडीगढ़ और मोहाली में तेज बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। वहीं बारिश के चलते आज चंडीगढ़ में लगने वाला पेट्रोल का लंगर कैंसिल हो गया है। लंगर के लिए शाम 5 बजे का टाइम रखा गया था, लेकिन मौसम खराब होने के बाद बारिश होने से इसे टाल दिया गया। अब ये लंगर शुक्रवार (21 अगस्त) को लगेगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *