![]()
भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों की ओर से मंगलवार को डीसी ऑफिस के बाहर अपनी मांगों के संबंध में रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के पंजाब प्रधान हैप्पी संधू ने मांगें गिनाते हुए कहा कि ट्रक ऑपरेटरों का काम छीनकर बड़े कारपोरेट घरानों के कंटेनरों को दिए जाने के चलन को तुरंत बंद किया जाए, जीपीएस, टोल टैक्स, परमिट और अन्य टैक्सों में की गई बढ़ोतरी को कम किया जाए। हाईकोर्ट के आदेशानुसार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा किए जा रहे कमर्शियल कार्यों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए, आरटीए और डीटीओ दफ्तरों में ट्रक ऑपरेटरों के दस्तावेज/कागज तैयार करवाने में लग रहे अत्यधिक समय का स्थायी और त्वरित समाधान किया जाए व अन्य मांगें है। यहां जसवंत सिंह, अमर सिंह, जोगराज सिंह, बहादुर सिंह, रणजीत सिंह, रकेश कुमार, हरदीप सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, हरदीप सिंह मौजूद थे।
Source link
ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने किया प्रदर्शन
