![]()
गुना के कोतवाली इलाके में पंचायत सचिव मुकुट भार्गव (58) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वे साईं सिटी कॉलोनी में रहते थे और ख्यावदा पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ थे। सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुकुट भार्गव गुना स्थित घर में अकेले थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे से उनका फोन बंद आ रहा था। इससे परिवार के लोग चिंतित हुए। करीब 7 बजे परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। वहां मुकुट भार्गव फंदे पर लटके मिले। उन्होंने कपड़े से फंदा बनाया था। पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुसाइड के कारणों का पता नहीं बुधवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मुकुट भार्गव ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे होने की जानकारी है। हालांकि, अभी सुसाइड नोट सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
गुना में पंचायत सचिव का शव फंदे पर मिला:सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे, घर पर अकेले थे, कपड़े से बनाया फंदा
