![]()
अमेठी के जायस थाना क्षेत्र में युवक का शव तालाब से बरामद किया गया है। युवक मंगलवार शाम शौच के लिए जाते समय तालाब में फिसल गया था, जिसके बाद वह डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पूरे हकीम वार्ड नंबर दो निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से शौच के लिए निकले थे। ईशा के तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और मुकेश की तलाश शुरू की। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात अधिक होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया था। बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल, निवासी पूरे हकीम वार्ड नंबर दो के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
अमेठी में युवक का शव तालाब से बरामद:शौच जाते समय पैर फिसलने से तालाब में डूबा था, पुलिस कर रही जांच
