Headlines

मुजफ्फरपुर में प्रेमी संग होटल में मिली थी महिला:पति की मौजूदगी में पंचायत ने कपल की कराई थी शादी, अब ससुराल की चौखट पर दुल्हन




साल 2023 में शादी… तीन महीने पहले प्रेमी से मिलने होटल में पहुंची महिला को परिजन ने पकड़ लिया। इसके बाद मामला पंचायत तक गया। पंचायत के फैसले के मुताबिक, महिला के पति की मौजूदगी में उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी गई। अब तीन महीने बाद महिला को उसके ससुराल में एंट्री नहीं मिल रही है। महिला ससुराल में एंट्री के लिए दरवाजे पर बैठी है, जबकि उसका पति उसे छोड़कर फरार है। घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र की है। सबसे पहले महिला की तीन तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला महिला की पहचान नरसंडा की रहने वाली राधा जबकि उसके दूसरे पति (पहले प्रेमी) की पहचान बरियारपुर के रहने वाले चंदन के रूप में हुई है। राधा के मुताबिक, उसका और चंदन का रिश्ता इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था। बाद में परिजन की मौजूदगी में मंदिर में शादी कराई गई, लेकिन अब राधा को उसके ससुराल में एंट्री नहीं दी जा रही है। वो पिछले 24 घंटे से ससुराल के दरवाजे पर बैठी है। राधा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हम दोनों की बीच बातचीत होने लगी। हम दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इसकी जानकारी जब मेरे परिवार के लोगों को हुई, तो उन्होंने मेरी शादी दूसरी जगह करा दी। शादी के बाद भी मैं चंदन को नहीं भूल पाई। मैं चंदन से अक्सर मिलती थी। तीन महीने पहले मुझे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था। युवती ने बताया कि जब मैं चंदन के साथ होटल में थी, तो इसकी भनक मेरे पहले ससुरालवालों को हो गई। पति के साथ ससुरालवालों ने मुझे होटल में चंदन के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला पंचायत में गया और पंचायत के फैसले के मुताबिक, मेरे पहले पति और ससुरालवालों की मौजूदगी में मेरी शादी चंदन से करा दी गई। शादी में गांव के लोग भी शामिल हुए थे। शुरुआत में मैं ससुराल में थी, पति को जाने के बाद मुझे निकाला राधा के अनुसार, शादी के शुरुआती कुछ दिन सब ठीक रहा, मैंं चंदन के साथ उसके घर पर ही थी। कुछ दिनों के बाद मुझे मेरे मायके पहुंचा दिया। मायके जाने के बाद मेरी सास और चंदन से बातचीत होती थी। लेकिन कुछ दिनों से चंदन से बात नहीं हो रही है। मैं मायके से ससुराल आई, लेकिन सास और ननद मुझे घर में एंट्री नहीं दे रही हैं। महादलित होने के कारण भेदभाव का आरोप पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं महादलित समुदाय से आती है, इसी वजह से उसके साथ जातीय भेदभाव किया जा रहा है और उसे प्रताड़ित कर बेदखल करने की कोशिश हो रही है। न्याय पाने के लिए वो अपने पति के घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई है और सोशल मीडिया के जरिए अपना वीडियो बनाकर अधिकार मांग रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंदिर में सामाजिक सहमति से शादी हुई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और युवती को उसका हक मिलना चाहिए। फिलहाल कांटी थाना पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *