Headlines

शेखपुरा में 13 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार:नवादा में गोली मारकर शख्स का किया था मर्डर, कुर्की वारंट जारी




शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले में 13 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुड्डू महतो को सूरदासपुर गांव से पकड़ा गया। उस पर नवादा जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरदासपुर गांव निवासी रामदेव महतो उर्फ ब्रह्मदेव महतो के बेटे गुड्डू महतो के रूप में हुई है। 13 साल पहले नवादा में किया था मर्डर नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर उसे दबोचा गया। पुलिस को गुड्डू महतो की 13 साल पहले नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या मामले में तलाश थी। इस मामले में नवादा कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का वारंट भी जारी किया था। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वारिसलीगंज थाना में हत्या का मामला दर्ज है और वह वर्षों से फरार चल रहा था। कई बार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच नवादा जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *