![]()
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह घटना 5 मई की है। किशोरी की बरामदगी न होने से नाराज परिजनों ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल पीड़ित परिवार ने अधिकारियों को बताया कि 5 मई को उनकी बेटी को पास के ही एक गांव का युवक अपने साथ ले गया था। परिजनों और परिचितों ने काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी किशोरी का पता न चलने से परिवार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने भी परिजनों को जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।
Source link
युवक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया:बरामदगी न होने पर परिजनों ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार
