![]()
पंजाब में 2025 में भंयकर बाढ़ आने की वजह से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार सरकार गेम्स आयोजित करने की जा रही है। गेम्स का आगाज 5 सितंबर को बठिंडा से , जबकि समापन समारोह 29 नवंबर को पटियाला में होगा। इस बार करीब 10 लाख खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी चलेगी। जबकि मशाल यात्रा शुरू हो चुकी है। यह खुलासा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में किया। उन्होंने बातया कि इस वर्ष 38 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। इनमें अंडर-14 से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट को भी खेलों में शामिल किया गया है। पिछले सीजनों में करीब 11.85 लाख से अधिक खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं, पिछले साढ़े चार वर्षों में 40,415 खिलाड़ियों को 135 करोड़ रुपये से अधिक की नकद पुरस्कार राशि दी जा चुकी है। चार भारतीय गेम्स के कैप्टन पंजाबी सरकार की ओर से कहा गया कि खेलों में पंजाब का योगदान अहम है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पंजाब से हैं और टीम में पंजाब के कई खिलाड़ी शामिल हैं। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी पंजाब से हैं। गांवों में खेल मैदान और जिम सीएम के मुताबिक, पंजाब में 3,148 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 250 का शुभारंभ हो चुका है। इसके अलावा करीब 6,000 जिम बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 500 जिम समर्पित किए जा चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतराष्टीय स्तर पर होने वाले मुकाबलों में जाने वाले खिलाड़ियों को पहले ट्रेनिंग के लिए राशि मुहैया करवाई जाती है। जो कि आजतक भी नहीं हुआ है।
Source link
‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 का आगाज 5 सितंबर से:38 गेम्स शामिल, पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट भी; चार प्रमुख खेल टीमों के कप्तान पंजाबी
