![]()
गोपालगंज जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आसमान में बादलों का डेरा है, और सूरज तथा बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। कभी हल्की छाँव से राहत मिलती है, तो थोड़ी ही देर में तेज धूप खिल उठने से लोग चिपचिपी उमस से बेहाल हो जाते हैं। वातावरण में मौजूद लगभग 80% से अधिक नमी और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को पसीने से तर-बतर कर दिया है। इस तीखी उमस के सामने पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने की अपील चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का असर सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कृषि और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए यह मौसम दोहरी चुनौती बनकर उभरा है, क्योंकि उन्हें काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस मौसम में लोगों को धूप से बचने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और खान-पान में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर बिहार के कई हिस्सों में मानसूनी हवाएं सक्रिय हो रही हैं। 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हालांकि धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अगले कुछ घंटों में रुक-रुक कर छिटपुट या हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यदि बारिश होती है, तो पारा गिरने के साथ ही जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और धूप के समय सतर्क रहें।
Source link
गोपालगंज में बदला मौसम, अधिकतम तापमान 33°C दर्ज:उमस से लोग परेशान, डॉक्टरों ने दी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने की सलाह
