![]()
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त संगठित गिरोह के गैंगलीडर एवं थाना अतरौलिया के हिस्ट्रीशीटर अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को गिरफ्तार किया है। अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने वांछित अभियुक्त को 19 अगस्त को सेल्हरापट्टी अंडरपास से दोपहर 2 बजे हिरासत में लिया। इस बारे में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह पुत्र स्व. सीताराम सिंह, निवासी नाउपुर, थाना अतरौलिया, HS-13B है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।
गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को देता है अंजाम
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त संजीव पाण्डेय उर्फ संजू के साथ संगठित आपराधिक गिरोह बनाया था। गिरोह द्वारा हत्या और हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध किए जाने का आरोप है। इसी आधार पर थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे की तहरीर पर 19 अगस्त को थाना अतरौलिया में मुकदमा अपराध संख्या 325/26 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अवधेश नारायण सिंह के खिलाफ अतरौलिया थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2008 का हत्या का मामला और वर्ष 2009 का गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी शामिल है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
Source link
आजमगढ़ में हिस्ट्रीशीटर गैंगलीडर गिरफ्तार:हत्या-हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त गैंगलीडर की लंबे समय से चल रही थी तलाश
