![]()
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले पहाड़ी पर मिले अज्ञात महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतका के हुलिए के आधार पर फोटो और अन्य विवरण जारी कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। घटना 17 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्राह्मबाद गांव स्थित मोरा माता मंदिर के पास पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने जारी किए फोन नंबर
पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 2 इंच है। महिला ने पीले रंग का शूट और सफेद रंग की सलवार पहन रखी थी। उसकी मांग भरी हुई थी और पैरों की उंगलियों में बिछिया पहनी हुई थी। पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए पोस्टर जारी कर आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए से मिलती-जुलती महिला के बारे में जानकारी हो या पिछले कुछ दिनों से कोई महिला लापता हो, तो तत्काल मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी से 9001205665 या 9166676489 पर संपर्क करें। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम, दौसा के नंबर 9530429933 या 01427-230333 पर भी सूचना दी जा सकती है। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि मृतका के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Source link
महिला के शव की तीसरे दिन भी नहीं हुई पहचान:पुलिस ने हुलिए का पोस्टर किया जारी; सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय
