Headlines

'हर बारिश में भरता है पानी, नहीं होता समाधान:सतना में परेशान छात्रों ने सड़क पर उतरकर की नारेबाजी, यातायात रहा बाधित




सतना जिले के रामपुर बाघेलान विकासखंड के ग्राम चोरहटा स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर में बारिश का पानी घुटनों तक भर गया। स्कूल परिसर में जलभराव से परेशान छात्रों ने बुधवार को अमरपाटन-सतना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित रहा। स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी छात्रों ने बताया कि बारिश के बाद स्कूल के ग्राउंड और परिसर में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। जलभराव के कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने और परिसर में आने-जाने में परेशानी हो रही थी। छात्रों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। समस्या से परेशान छात्रों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रशासन ने शुरू कराई पानी निकासी चक्काजाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से स्कूल परिसर में जमा बारिश के पानी की निकासी का काम शुरू कराया। कार्रवाई शुरू होने के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। यातायात हुआ सामान्य छात्रों के चक्काजाम समाप्त करने के बाद अमरपाटन-सतना मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल तत्काल पानी निकासी के बजाय स्कूल परिसर में स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति न बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *