Headlines

हांसी पुलिस ने अरेस्ट किया स्मैक तस्कर:बाइक पर बेचने के लिए निकला, चोरी की मोटरसाइकिल समेत वाहन चोर भी पकड़ा




हांसी पुलिस ने नशे और वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 6.12 ग्राम स्मैक और दूसरे से चोरी की बाइक बरामद की है। दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। पहला मामला सीआईए स्टाफ नारनौंद से संबंधित है। नारनौंद-मोठ रोड पर गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव सुलचानी निवासी बिट्टू बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। आरोपी बिट्टू बाइक पर आया और पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर बिट्टू की पेंट की जेब से 6.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा वाहन चोर दूसरा मामला सीआईए स्टाफ हांसी-2 का है। टीम सिसाय पुल रोड, जगदीश कॉलोनी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आया और पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सौरखी निवासी संदीप के रूप में हुई। बाइक के दस्तावेजों के बारे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने चेसिस और इंजन नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि यह बाइक थाना सदर हिसार में वर्ष 2022 में दर्ज चोरी के मामले में शामिल थी। यह बाइक मार्च 2022 में पीरांवाली, हिसार से चोरी हुई थी। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी संदीप के खिलाफ थाना शहर हांसी में मामला दर्ज किया है। सीआईए स्टाफ नारनौंद के एएसआई सुशील कुमार और सीआईए स्टाफ हांसी-2 के एएसआई सोमबीर सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *