Headlines

धमतरी में भारी वाहनों के एंट्री का नया टाइमिंग:सुबह 6 से रात 10 बजे तक धमतरी-भखारा मार्ग पर प्रतिबंध,सड़क दुर्घटनाओं को देखते प्रशासन का फैसला




धमतरी जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन का समय बदल दिया है। अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक धमतरी-भखारा मार्ग और शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। धमतरी से भखारा होकर रायपुर जाने वाले और राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का इस्तेमाल करना होगा। भारी वाहनों से कम होगा भखारा मार्ग पर दबाव प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य भखारा मार्ग पर यातायात का दबाव कम करना और स्थानीय लोगों के साथ छोटे वाहनों के लिए आवागमन सुरक्षित बनाना है। भारी वाहनों को निर्धारित समय में शहर और भखारा मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया फैसला यह निर्णय कलेक्टर अविनाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया था। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और वाहन चालकों को नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। तीन प्रमुख जगहों पर लगाए गए साइन बोर्ड निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने अर्जुन मोड़ (भखारा), खपरी उत्तर (बस्ती) और अटल चौक पर नई यातायात व्यवस्था से संबंधित साइन बोर्ड लगा दिए हैं। इन बोर्ड के जरिए वाहन चालकों को प्रतिबंधित समय और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दी जा रही है। सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता एसपी भावना पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था में बदलाव का उद्देश्य दुर्घटनाओं की संभावना कम करने के साथ आम लोगों की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाना है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित समय, मार्ग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। NH का करें इस्तेमाल जिला प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात संकेतकों का पालन करें। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच भारी वाहन धमतरी-भखारा मार्ग की जगह राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सभी के सहयोग से जिले में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाई जा सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *