![]()
सिरसा जिले में रानियां ओटू हेड में बुधवार रात्रि को गिरे ट्रक हादसे के बाद पुलिस की निगरानी बढ़ गई है। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई और रात करीब दो से ढाई बजे ट्रक को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलने पर रात्रि को ऐलनाबाद एसडीएम अदिति सिंघानिया भी जायजा लेने के लिए पहुंची। आज वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होना है। जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर लोहे और सरिया का सामान रानियां में खाली करने के बाद वापस सिरसा आ रहा था। जीवन नगर मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर राजस्थान साइड की ओर से ओटू वियर में गिर गया। वहां पानी कम था तो ट्रक का आधा हिस्सा डूब गया था। इतनी ऊंचाई से ट्रक गिरने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना का पता चलने पर मच्छी निकालने वाले भी वहां मौजूद थे। कुछ देर बाद ओटू गांव से सरपंच प्रतिनिधि शरणजीत सिंह भी गाड़ी लेकर पहुंचे। देखते ही देखते वहां से गुजरने वाले लोगों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और हाइड्रा को बुलाया गया। ड्राइवर को भी रस्सी से खींचकर बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। कुछ देर बाद ट्रक को हाइड्रा से बाहर निकाला गया। ऐसे पता चला ट्रक गिरने का जब ट्रक ओटू वियर में गिरा। उस समय मच्छी पकड़ने का काम कर रहे कुछ व्यक्ति वहां पर मौजूद थे। उन्होंने ट्रक व ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की, परंतु नहीं निकाल पाए। तभी कुछ समय बाद सरपंच प्रतिनिधि शरणजीत सिंह आ पहुंचे। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। ऐलनाबाद एसडीएम अदिति भी पहुंच गई। इस राहत बचाव कार्य में ग्रामीण और प्रशासन की टीम करीब पांच से 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। लोगों ने ओटू वियर के अंदर जाकर जोखिम को चुनौती देते हुए मदद को आगे आए और ड्राइवर व ट्रक को रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला गया। ट्रक मालिक ने परिजनों को दी सूचना पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना पर ट्रक मालिक भी रात को पहुंच गया। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई और वे सिरसा पहुंचे। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। मृतक नाहर सिंह फतेहाबाद का रहने वाला अरोड़ा ट्रांसपोर्ट कंपनी का यह ट्रक रानियां में सरिया लोहे का सामान खाली करके सिरसा जा रहा था। अनियंत्रित होकर घग्गर में गिर गया। ड्राइवर करनौली, फतेहाबाद का रहने वाला है और 65 वर्षीय नाहर सिंह की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। यह ट्रक सिरसा के ऑटो मार्केट से सुभाष चंद्र का है। ग्रिल टूटने से पुलिस की चौकसी बढ़ी ओटू हेड पर लगी सीमेंटनुमा ग्रिल भी टूट गई, जिससे अन्य वाहनों के लिए खतरा बढ गया। रानियां से आते समय ट्रक सीधा टकराने से ग्रिलें काफी क्षतिग्रस्त हुई। इससे पुलिस की चौकसी बढ़ गई है और रातभर से निगरानी रखी जा रही है। कहीं और हादसा न हो जाए। ग्रामीणों की प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराया जाने की मांग है।
Source link
रानियां ओटू हेड में गिरा ट्रक बाहर निकाला, ग्रिलें टूटी:ड्राइवर की मौत, एसडीएम भी पहुंची जायजा लेने, पुलिस की चौकसी बढ़ी
