Headlines

सड़क पर गोवंश राहगीर परेशान, मवेशियों से हादसे का खतरा



अशोकनगर | शहर के मुख्य बाजार और संपर्क मार्गों पर इन दिनों आवारा मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों के बीचों-बीच बैठे और घूमते गोवंश के कारण न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। व्यस्ततम समय में भी मवेशी सड़क पर ही जमे रहते हैं, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर मवेशी बैठे हैं और वाहन चालक बचकर निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन और नपा को कई बार शिकायत करने के बाद भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *