![]()
रामानुजगंज के विजयनगर चौकी क्षेत्र में खेत में फसल चर रही गाय पर लाठी-डंडे और टांगी से हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में गाय की कमर की हड्डी टूट गई, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गाय के खेत में घुसकर फसल चरने की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि फसल चरने से नाराज होकर आरोपियों ने गाय को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडे और टांगी से हमला किया। हमले में गाय की कमर की हड्डी टूटी हमले में गाय की कमर में गंभीर चोट आई और उसकी हड्डी टूट गई। मौके पर खून के निशान भी मिले। शिकायत के आधार पर विजयनगर चौकी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल टांगी और डंडे भी बरामद किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट रामानुजगंज में पेश किया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नेसार अंसारी (55), ताजमलिक (33), चरकु अंसारी उर्फ दिलशान अंसारी (24) और नन्हका अंसारी उर्फ राजमलिक (26) शामिल हैं। सभी विजयनगर चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
Source link
बलरामपुर में गाय पर किया हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार:फसल चरने से नाराज होकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा, हड्डी टूटी, भेजे गए जेल
