![]()
हरियाणा के हिसार कोर्ट में गुरुवार को पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। उसके एक साथी को भी गोलियां मारी गईं। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही कोर्ट गेट में एंट्री ली, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 14 राउंड फायरिंग हुई। अचानक हुई इस वारदात से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। अधिवक्ता और मुकदमों के सिलसिले में आए लोग इधर-उधर भागते दिखे। सूचना पर पुलिस भी तुरंत पहुंच गई और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने गैंगस्टर को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक काना पर 31 क्रिमिनल केस दर्ज थे। इनमें विधायक सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भतीजे संजय उर्फ बिट्टू का मर्डर भी शामिल है। इस मामले में हिसार के एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालांकि, अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। वारदात के बाद के PHOTOS… 2017 में सीआईए ने झज्जर से किया था अरेस्ट पुलिस के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना का आतंक था। सीआइए टीम ने उसे झज्जर के भडावास क्षेत्र से साल 2017 में अरेस्ट किया था। विनोद काना के सात साथी भी अरेस्ट किए गए थे, जिनमें मकोका से फरार मोस्टवांटेड पैरोल जंपर अपराधी धीरपाल निवासी रेढूवास भी शामिल था। उस वक्त विनोद काना पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने जब उसे और उसके साथियों को अरेस्ट किया तो वह फॉर्च्यूनर, इकोस्पोर्ट व आइ-ट्वेंटी गाड़ियों में सवार थे। पुलिस ने उस वक्त खुलासा किया था कि ये बदमाश मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की फिराक में थे। इनके कब्जे से दो रिवाल्वर, एक कार्बाइन, दो 12 बोर की बंदूक, तीन पिस्टल, सात कारतूस रिवाल्वर के, सात कारतूस कार्बाइन के, 27 कारतूस बंदूकों के 21 कारतूस पिस्टल के बरामद हुए थे। पीए के भतीजे को गोलियों से भूना था पुलिस के मुताबिक, हिसार के पुष्पा कॉम्प्लेक्स में 24 जनवरी 2014 को दोपहर प्रॉपर्टी डीलर संजय उर्फ बिट्टू शर्मा को उस समय गोलियां से भून दिया गया था, जब वो अपने ऑफिस में बैठे थे। उनके साथ पार्टनर लाडवा वासी सतेंद्र पूनिया भी थे। आरोप था कि मर्डर कुख्यात विनोद पानू उर्फ काना व उसके साथियों ने किया। बिट्टू के चाचा ललित शर्मा हिसार की मौजूदा विधायक सावित्री जिंदल के पीए हैं। हिसार बार प्रधान बोले- यह पुलिस का टोटल फेलियर उधर, इस मामले में हिसार बार प्रधान प्रदीप बाजिया ने कहा कि कोर्ट परिसर में जो दिन-दिहाड़े फायरिंग हुई है, यह पुलिस प्रशासन का टोटल फेलियर है। कोर्ट एक ऐसी जगह है, जहां पुलिस प्रशासन दावा करता है कि हमने टाइट सिक्योरिटी लगाई हुई है, तो वह सिक्योरिटी सुबह से क्या कर रही थी? जब यहां यह पता था कि गैंगवार में आज यहां तारीख थी और दूसरा गैंग भी आएगा। उन्होंने कहा कि जगह-जगह गैंगवार होने लग रही है, अभी पीछे दादरी हुई और आज यह हिसार कोर्ट में हुई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Source link
हिसार कोर्ट में गैंगस्टर गोलियों से भूना:बदमाशों ने 14 फायर किए; विधायक के पीए के भतीजे की हत्या समेत 31 केस थे
