![]()
पटियाला कौमी इंसाफ मोर्चे ने कल पंजाब बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मोर्चे ने पटियाला के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी घोषणा की। इस दौरान जगतार सिंह हवारा के धार्मिक पिता बापू गुरचरण सिंह ने दावा किया कि बंद को प्रदेश के विभिन्न संगठनों और वर्गों का समर्थन मिल रहा है। बापू गुरचरण सिंह ने बताया कि यह पंजाब बंद मुख्य रूप से चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है। इसके साथ ही, जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिए जाने की मांग भी इस बंद का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि हवारा अपनी बीमार मां से मिलना चाहते हैं और इसी मांग को लेकर मोर्चे सरकार पर दबाव बना रहा है। स्कूल और यातायात बंद रखने का आह्वान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बापू गुरचरण सिंह ने स्पष्ट किया कि बंद कल सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान दुकानें, स्कूल, कॉलेज, सड़क यातायात और रेलवे यातायात बंद रखने का आह्वान किया गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कल पंजाब से बाहर जाना है, तो वह अपनी यात्रा आज ही पूरी कर ले। ऐसा करने से बंद के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बापू गुरचरण सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि पंजाब बंद को लेकर प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक संस्थानों सहित अन्य संगठनों से भी समर्थन मिलने का दावा किया गया है।
Source link
पंजाब बंद कल सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक:पटियाला में कौमी मोर्चा ने की तैयारी, स्कूलों से लेकर ट्रांसपोर्टरों तक से साथ देने का आह्वान
