Headlines

खन्ना में चलती कार बनी आग का गोला:धुआं देख राहगीरों ने मचाया शोर, तुरंत बाहर निकल सवारों ने बचाई जान, पेट्रोल लीग होने से हादसा




खन्ना के समराला रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती कार में आग लग गई। धूआं निकलने की सूचना पर कार सवार तुंरत बाहर निकले। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। लेकिन कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। हादसे का कारण पेट्रोल का लीक होना बताया जा रहा है। यह वैन्यू कार समराला से कुरक्षेत्र जा रही थी। खन्ना के पास कार से धुआं निकलता देख पीछे से आ रहे राहगीरों ने शोर मचाकर कार चालक को रुकने के लिए कहा। चालक ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ ही देर में कार पूरी तरह से आग का गोला बन गई। राहगीरों की सूचना पर तुरंत बाहर निकले कार चालक आशीष ने बताया कि वह अपनी वेन्यू कार में समराला से कुरुक्षेत्र जा रहा था। रास्ते में आसपास के लोगों ने उसे कार से पेट्रोल लीक होने की जानकारी दी। पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने भी उसे कार रोकने के लिए कहा। आशीष ने तुरंत कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार में आग लग चुकी थी। वह लोग तुरंत बाहर निकले। अगर जरा सी देर हो जाती तो जान के लाले पड़ जाते। देखते ही देते पूरी कार में फैली आग आशीष के साथी सर्बजीत सिंह ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जल गई। राहगीर लाभ सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने आवाजें लगाकर कार चालक को रोका था। जब कार रुकी तो उसमें आग लगी हुई थी। चालक को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन वह काफी घबराया हुआ था। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार सवार को सुरक्षित बचा लिया गया, हालांकि आग से कार को भारी नुकसान हुआ और वह लगभग पूरी तरह जल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *