Headlines

पेड़ के गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त




सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु पंचायत अंतर्गत जोगना नवाटोली में बुधवार सुबह विशाल इमली पेड़ के गिरने से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। लेकिन पेड़ के गिरने से कई परिवार बाल-बाल बचे। जानकारी अनुसार सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण इमली पेड़ गिर गया। जिसमें जोगना नवाटोली अखाड़ा के पास स्व. सुधु उरांव के 50 वर्षीय पुत्र महेश उरांव, वीरेंद्र उरांव, स्व. शनिया उरांव के 32 वर्षीय पुत्र सुनील उरांव व स्व. महादेव उरांव के 55 वर्षीय पुत्र झुबलु उरांव का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिजन के बीच रहने की समस्या उत्पन्न हो गई। साथ ही आर्थिक नुकसान भी हुआ। वहीं पेड़ के गिरने से आवागमन भी दिन भर बाधित रही। पीड़ित परिवार प्रशासन से सरकारी सहायता की उमीद लगाए हुए हैं। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से पेड़ को हटाने में सहयोग करने मांग की। ग्रामीणों की मांग पर विभाग की टीम पेड़ की हटाने में जुट गई। वहीं मुखिया राजश्री उरांव ने कहा कि आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *