Headlines

लोहरदगा के 10 गांव ‘समृद्धि’ मॉडल विलेज कार्यक्रम में शामिल



भास्कर न्यूज|कुडू अल्टियस टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत समग्र विकास के लिए लोहरदगा के 10 गांवों को टावर रूट्स मॉडल विलेज कार्यक्रम में शामिल किया है। इस पहल का स्थानीय नाम “समृद्धि” रखा गया है। मंगलवार को कार्यान्वयन सहयोगी प्रदान (प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन) के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन है। जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना है। वन आधारित आजीविकाओं का विकास करना है। कृषि-वनीकरण को प्रोत्साहन देना है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के बारे में सामुदायिक संस्थाओं को जागरूक करना है। युवाओं को कौशल विकास और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है। ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में सलगी की मुखिया सुमित्रा उरांव शामिल हुईं। अल्टियस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकारी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सामुदायिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी आए। चयनित गांवों की महिलाएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों का विवरण देने वाले एक प्रकाशन का भी विमोचन किया गया। महिला नेतृत्व पर विशेष ध्यान दिया गया। सामुदायिक संस्थाओं पर भी ध्यान रहा। स्थानीय उद्यमिता पर फोकस रहा। बाजार से जुड़ाव पर भी जोर रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ परिवारों की आय में वृद्धि को संतुलित करना है। चयनित 10 गांवों को अनुकरणीय मॉडल के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है। इन्हें सरकार और विकास सहयोगी पूरे क्षेत्र में विस्तारित कर सकेंगे। यह पहल सशक्त और समावेशी समुदायों के निर्माण की अल्टियस की व्यापक सीएसआर परिकल्पना को दर्शाती है। इसमें ग्रामीण बुनियादी ढांचे और सामुदायिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *