Headlines

कांगड़ा में 53 मील से बलधर तक होगा उजाला:नगरोटा की सड़कें होंगी रोशन, 150 सोलर लाइटों का शिलान्यास




हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। विधायक एवं पर्यटन निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने 53 मील में इन लाइटों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बाली ने कहा कि इन लाइटों का उद्देश्य नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को रात में भी रोशन करना है, ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा और सुरक्षा महसूस हो। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र को सोलर लाइट से सुसज्जित किया जा रहा है। ये लगभग 150 सोलर लाइटें 53 मील से बलधर तक लगाई जाएंगी। इन लाइटों को जैन परिवार द्वारा स्थापित किया जा रहा है। गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा कार्य बाली ने जानकारी दी कि इससे पहले विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली द्वारा भी 61 मील तक और बड़ोह रोड पर सोलर लाइटें लगाई गई थीं। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से यह कार्य गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है और अगले चरण में विधानसभा क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी लाइटें लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में उनके साथ एसडीएम नगरोटा पूजा अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, बीडीओ पारूल कटियार, अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा और कमल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *