![]()
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को 9 नए जज मिले हैं। इनमें हरियाणा के मौजूदा एडवोकेट जनरल प्रविंदर सिंह चौहान भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मई 2026 में हाईकोर्ट के लिए 10 वकीलों के नामों की सिफारिश की थी। हालांकि, केंद्र की ओर से जारी ताजा अधिसूचना में नवदीप सिंह का नाम शामिल नहीं है। यह है नौ नए जज बने नए जज नियुक्त किए कई कई वकील पहले सरकार की ओर से अदालत में पैरवी कर चुके हैं। कुछ पंजाब और हरियाणा सरकार में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल समेत अन्य सरकारी पदों से जुड़े रहे हैं। इन जजों में मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल, प्रविंदर सिंह चौहान, राजेश गौड़, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदलिश, मिंदरजीत यादव, दिव्या शर्मा और रविंदर मलिक शामिल है। जजों की संख्या 55 हुई 9 नए जजों की नियुक्ति के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 55 हो जाएगी। हाईकोर्ट में जजों के कुल 85 स्वीकृत पद हैं। इस हिसाब से अभी भी करीब 30 पद खाली हैं। हाईकोर्ट में इस समय करीब 4.23 लाख मामले लंबित हैं। नए जजों की नियुक्ति से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। नवनियुक्त जजों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा शपथ दिलाएंगे। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों से हाईकोर्ट में जजों की कमी कुछ हद तक दूर होगी और पुराने लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी।
Source link
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को मिले 9 नए जज:हरियाणा के एडवोकेट जनरल भी बने जज, जजों की संख्या 55 पहुंची
