Headlines

मोती नगर में जन कौशल और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं




मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। दोनों केंद्र मदन लाल खुराना फाउंडेशन के प्रयासों से तैयार किए गए हैं। इस मौके पर विधायक हरीश खुराना, उमंग बजाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक और उद्योग आधारित कौशल से जोड़ना जरूरी है। जन कौशल केंद्र के माध्यम से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण मिलेगा। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर और भविष्य की रोजगार जरूरतों के लिए तैयार करने में मदद करेगी। वरिष्ठ नागरिक भी यहां नई तकनीक सीख सकेंगे। स्वास्थ्य जांच की मिलेगी सुविधा स्वयं स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। यहां सीबीसी, ब्लड शुगर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, लिपिड व कार्डियक प्रोफाइल सहित ईसीजी, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल, एलएफटी, केएफटी की जांच होगी। रिपोर्ट डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी। जरूरत पड़ने पर टेलीमेडिसिन के जरिए डॉक्टर से परामर्श भी लिया जा सकेगा। सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी साझा मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के करीब पहुंचाना सरकार और सामाजिक संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने मदन लाल खुराना के जनसेवा के योगदान को याद करते हुए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *