Headlines

मैहर में 21 अगस्त को स्कूलों में अवकाश:नदी-नालों के उफान और जलभराव के कारण कलेक्टर ने जारी किए आदेश




मैहर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदी-नाले उफान पर है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 21 अगस्त (शुक्रवार) को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय कलेक्टर ने बताया कि जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति और उफनते नदी-नालों के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *