Headlines

गोबरदरहा पहुंचा 10 हाथियों का झुंड




रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड में पिछले एक महीने से 59 हाथियों ने डेरा डाल रखा है। लेकिन, इस झुंड से कई हाथी भटक कर दूसरे इलाके में चले गए हैं। हाथियों का झुंड हिस्से में बंटे गए हैं। इन हाथियों का झुंड का उत्पात जारी है। कहीं खेतों में लगे फसलों को रौंद रहा है, तो दो दिन पहले चितरपुर क्षेत्र के मुरुबंदा के पास दो महिलाओं को मार डाला। अब, करीब 10 हाथियों का झुंड रामगढ़ नगर परिषद के गोबरदरहा गांव पहुंच गया है। बीती रात्रि से ही हाथी दामोदर नदी के किनारे जंगल में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार की सुबह गोरबदरहा के महादेव चट्टान मंदिर और निर्माणाधीन एसटीपी के पास से हाथियों का झुंड गुजरा था। गांव के पास हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, वन विभाग के कर्मी इन हाथियों की लगातार निगरानी कर रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *