- Hindi News
- National
- Jadavpur University Violence Video; ABVP Vs Left Students Clash Photos | Kolkata News
कोलकाता13 घंटे पहलेलेखक: पूनम मसीह
- कॉपी लिंक

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार देर रात ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जनरल मीटिंग में हिंसक झड़प हो गई। कई छात्र घायल हुए और कैंपस में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
छात्र संगठनों के मुताबिक, विवाद फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (FETSU) की जनरल मीटिंग को लेकर शुरू हुआ। बैठक में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हो गई।
ABVP ने लेफ्ट संगठनों पर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं, वामपंथी संगठनों ने ABVP पर बाहरी लोगों को बुलाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया।
घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें एक ग्रुप नारे लगाते हुए बंद कमरों और दूसरी जगहों में घुसने की कोशिश करता दिख रहा है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लेफ्ट समर्थित छात्रों ने आगजनी और नारेबाजी की।

दोनों छात्र संगठनों के सदस्यों ने एक दूसरे पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
- ABVP ने आरोप लगाया कि वामपंथी छात्र संगठनों की आम बैठक की आड़ में सुनियोजित हमला किया। ABVP का कहना है कि घटना में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
- वहीं, वामपंथी छात्र संगठनों ने ABVP पर बाहरी लोगों को कैंपस में लाने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।
- फिलॉसफी के छात्र और रिवोल्यूशनरी स्टूडेंट्स फ्रंट (RSF) के सदस्य अभिनव दास ने दावा किया कि ABVP समेत कई बाहरी लोग बैठक में पहुंचे थे।
ABVP का पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन, आज विरोध का ऐलान
ABVP केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य शुभब्रत अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ABVP से जुड़े कुछ सदस्य जादवपुर पुलिस स्टेशन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ABVP ने बुधवार रात हुई घटना के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पुलिस की मौजूदगी के बीच यूनिवर्सिटी में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
———————————
ये खबर भी पढ़ें…
TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, अभ्यर्थी बोले- प्रदर्शन जारी रहेगा, छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी

BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। TRE-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। फिलहाल परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

