Headlines

धारीवाल नहर में कूदी महिला, पति पर प्रताड़ना का आरोप:ससुराल पक्ष ने कहा- झगड़े के बाद घर से निकली, तलाश के लिए गोताखोरों की मदद




गुरदासपुर जिले में धारीवाल के पास अपर बारी दोआब नहर में एक महिला के कूदने का मामला सामने आया है। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने महिला के पति पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। यह घटना 15 अगस्त को हुई थी। पठानकोट के पास झाखो लड़ी निवासी 26 वर्षीय रोशनी देवी महिला के पिता करनैल सिंह और उनकी मां ने बताया कि उनकी बेटी को उसके पति ने पीटा था और उसे इतना गलत कदम उठाने पर मजबूर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को घटना के बाद से ही रोशनी देवी का पति घर से फरार है और उसे ढूंढने का प्रयास भी नहीं कर रहा है। परिवार ने प्रशासन से ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ससुर बोले- पति-पत्नी में हुआ झगड़ा वहीं, गांव डडवां निवासी महिला के ससुर अशोक कुमार ने इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वे दोनों बच्चे के लिए दवाई लेकर आए थे। इसके बाद पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला घर से चली गई। बाद में लोगों ने उन्हें बताया कि वह नहर में कूद गई है। अशोक कुमार ने कहा कि वे उस दिन से लगातार महिला को नहर में ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं और अब गोताखोरों की मदद भी लेने जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *