Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार:गुरदासपुर में 47.5 mm बरसात, डैम खतरे के निशान से नीचे; तापमान बढ़ेगा




पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई है। बठिंडा 38 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, गुरदासपुर में सबसे अधिक 47.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वीरवार को गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 47.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रूपनगर में 12 मिमी और लुधियाना में 9.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। फिरोजपुर, पटियाला, जालंधर और भाखड़ा बांध के आसपास भी हल्की बारिश हुई। दूसरी ओर, चंडीगढ़, अमृतसर, मोहाली, संगरूर और होशियारपुर में बारिश नहीं हुई। इस समय की स्थिति बनी हुई है पंजाब और हरियाणा में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मानसून ट्रफ अमृतसर से होकर गुजर रही है, जबकि उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हरियाणा के ऊपर बना मौसम सिस्टम अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर खिसक गया है, जबकि पंजाब के ऊपर बना सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इसके चलते दोनों राज्यों में बादल छाए रहने के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिजली की मांग 13,705 मेगावाट पहुंची 20 अगस्त की शाम पंजाब में बिजली की मांग 13,705 मेगावाट रही। राज्य के बिजलीघरों से 5,027 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ, जबकि 8,668 मेगावाट बिजली बाहर से ली गई। तय शेड्यूल की तुलना में पंजाब ने 203 मेगावाट अधिक बिजली ली। डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा बांध में पानी का स्तर 1,627.8 फीट रहा। बांध में 57,297 क्यूसेक पानी की आवक हुई, जबकि 20,036 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। भाखड़ा बांध की अधिकतम जल सीमा 1,680 फीट है। वहीं, पोंग बांध में पानी का स्तर 1,361.09 फीट रहा। यहां 84,766 क्यूसेक पानी की आवक हुई और 9,007 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पोंग बांध की अधिकतम जल सीमा 1,390 फीट है। दोनों बांधों का जलस्तर फिलहाल उनकी अधिकतम सीमा से नीचे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *