जालंधर में दो गुटों के बीच भारी मारपीट:बुजुर्ग महिला को पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की




जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के तहत आते राया गार्डन इलाके में दो गुटों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते भारी हंगामे का रूप ले लिया। आरोप है कि दुसरे राज्य की महिलाओं और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और लड़की के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिसके विरोध में स्थानीय निवासियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह पूरा मामला जालंधर के राया गार्डन क्षेत्र का है, जहांकिसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के भीतर हुए इस हंगामे के दौरान बुजुर्ग महिला और लड़की के साथ सरेआम मारपीट की गई।
मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंंची मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से जुड़े कुछ लोगों को थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
पड़ोसी गाली गलौज करते है पुलिस जब संदिग्धों को हिरासत में लेकर जाने लगी, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी को रोककर विरोध जताया। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से जब पूछताछ करने की कोशिश की गई, तो उसका कहना था कि पड़ोसी बिना वजह विवाद कर रहे हैं और उन्होंने पहले गाली-गलौज शुरू की थी। घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज और स्थानीय समाज के नेताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित पक्ष को सही न्याय नहीं मिला और पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की, तो वे मुख्य मार्ग पर धरना देंगे और रोड जाम करेंगे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *