![]()
लुधियाना में बंद को लेकर अभी मिला जुला असर दिख रहा है। कुछ प्राइवेट स्कूल्स ने बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर कौमी इंसाफ मोर्चे की कॉल के बाद छुट्टी कर दी जबकि कुछ स्कूल कॉलेज आज खुले हैं।
वहीं बंद के दौरान कानून व्यवस्था भंग न हो इसके लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। घंटाघर, चौड़ा बाजार समेत प्रमुख चौकों में पुलिस को तैनात किया गया है। नेशनल हाईवे 44 यानी दिल्ली रोड, चंडीगढ़ रोड, फिरोजपुर रोड पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सामान्य है। उधर, अभी ट्रेनों को रोकने की भी कोई सूचना नहीं है। हालांकि कौमी इंसाफ मोर्चा ने सुबह सात बजे से वाहनों की आवाजाही व रेल रोकने का भी ऐलान किया था।
सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की गिनती काफी कम है। अभिभावकों ने भी एतिहात के तौर पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधिकारियों ने आज से शुरू होने वाले स्कूल गेम्स को एक दिन पीछे यानी 22 से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा के बंद की कॉल के दौरान शहर की कुछ PHOTO: घंटाघर में वाहनों की आवाजाही सामान्य… चौड़ा बाजार बंद…. जगराओं में भी अभी बंद जैसे हालात…
Source link
लुधियाना में बंद को लेकर पुलिस फोर्स तैनात:कुछ स्कूल-कॉलेज बंद, नेशनल हाईवे पर आवाजाही सामान्य, बाजार अभी बंद
