Headlines

ACB की रेड देख थाने की छत से कूदा SI:पैर टूटे, सोनीपत में चाय वाले के साथ मिलकर ले रहा था रिश्वत, टीम ने दोनों पकड़े




हरियाणा के सोनीपत में युवती से छेड़छाड़ के मामले को निपटाने के नाम पर रिश्वत ले रहे एक चाय वाले को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पकड़ लिया। यह चाय की दुकान खरखौदा थाने के ठीक सामने है। टीम ने चाय वाले से 8 हजार रुपए बरामद कर लिए। पूछताछ में पता चला कि यह रिश्वत थाने के एसआई हरिप्रकाश के कहने पर ली जा रही थी। इसी दौरान एसआई को भी एसीबी की रेड की भनक लग गई। पकड़े जाने के डर से वह तुरंत थाने की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। इसमें उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। एसआई के इस कदम से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत घायल एसआई को उठाकर अस्पताल ले जाया, जहां उसका इलाज जारी है। एसीबी टीम अब चाय वाले से पूछताछ कर रही है कि यह मिलीभगत का खेल कब से चल रहा था। शिकायत कर्ता के मामले की वास्तविक जांच अधिकारी लेडी एसआई की भूमिका भी चेक की जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. 2016 में भी रिश्वत लेने का आरोप लग चुका सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश पर इससे पहले भी रिश्वत लेने का आरोप लग चुका है। वर्ष 2016 में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई चौकी के इंचार्ज रहते हुए उस पर 3,500 रुपए मासिक रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। उस मामले में विजिलेंस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी की भूमिका भी चेक कर रही एसीबी एसीबी टीम का कहना है कि मामले में चाय वाले राकेश और एसआई हरि प्रकाश को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। बताया कि शिकायत कर्ता के मामले की इन्वेस्टिगेशन सविता को सौंप दी गई थी। सविता को अचानक किसी काम के लिए जाना पड़ा तो जिम्मेदारी हरि प्रकाश को देकर गई थी। इस पूरे षडयंत्र में एसीबी सविता की भूमिका को भी चेक करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *