![]()
जालंधर के CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई, जिससे कमरों में कांच बिखर गया। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। गुरुवार रात करीब 11 बजे एक छात्र ने वीडियो जारी कर दावा किया कि पुलिस कैंपस में नजर नहीं आई। छात्र ने वीडियो में झगड़े की पूरी कहानी बताई। वहीं, ACP कुलविंदर सिंह विर्क ने दावा किया कि पुलिस रातभर कैंपस में ही मौजूद रही। उन्होंने कहा कि जिस भी छात्र गुट ने हुल्लड़बाजी की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसकी क्या भूमिका रही, यह पता लगाने के लिए इंस्टीट्यूट के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। पुलिस ने कैंपस में सुरक्षा के लिए SP, 3 DSP, 3 ARP टीमें और 7 SHO तैनात किए हैं। ACP के मुताबिक, करीब आधा पुलिस कमिश्नरेट मौके पर तैनात है। छात्र ने सुनाई झगड़े की पूरी कहानी… पुलिस का दावा- CCTV खंगाल कानून कार्रवाई करेंगे सीटी इंस्टीट्यूट पहुंचे DSP कुलविंदर सिंह विर्क ने कहा कि CCTV फुटेज चेक करवाई जा रही है। जांच के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है, इसलिए किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। छात्रों को समझा-बुझाकर हॉस्टल भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर ही मौजूद है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
Source link
जालंधर के CT इंस्टीट्यूट में क्यों हुआ झगड़ा:स्टूडेंट का दावा- गाली के बाद विवाद बढ़ा, सिर दीवार में पटका; हॉस्टल की खिड़कियां तोड़ीं
