Headlines

15 मिनट में लूट लिए 6 लाख नगद और जेवरात:गोड्डा में तीन अपराधियों ने बंगाल ज्वैलर्स को लूटा, फायरिंग करते हुए हो गए फरार




गोड्‌डा शहर के कारगिल चौक से महज 50 फीट दूर स्थित बंगाल ज्वैलर्स को बाइक सवार 3 अपराधियों ने महज 10 से 15 मिनट में लूट लिया। बिना नंबर की बाइक में पहुंचे अपराधियों में एक दुकान के दरवाजे पर रहा बाकि दो भीतर घुस गए। दुकानदार के ऊपर पिस्टल तान दी। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 6 लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। तीन अपराधियों में एक ने बड़ी आसानी से हथियार दिखा कर लोगों को डराया, बाकि के दो साथी थैले में पैसे-जेवर लेकर आसानी से भीड़-भाड़ के बीच एक ही बाइक पर सवार होकर निकल गए। घटना के वक्त इलाके में थी भीड़ लूटपाट की इस घटना सीसीटीवी भी सामने आया है। अपराधी जब घटना को अंजाम दे रहे थे तब सड़क पर खासा भीड़ थी। अपराधियों के हाथ में हथियार देख कोई सामने जाने की हिम्मत नहीं कर सका। आसपास के दुकानदार ज्वैलरी शॉप के पास गए भी पर अपराधियों के रवैये को देख कर भाग गए। शॉप में जब लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब दुकान में दो ग्राहक भी थे। पीड़ित दुकानदार बासु राय के मुताबिक लूटपाट कर रहे तीनों बदमाश काले कपड़े, काले नकाब और पिस्तौल से लैस होकर एक काले रंग की बाइक से पहुंचे थे। एक अपराधी बाइक पर बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दो बदमाश दुकान में घुसे। मौके पर मौजूद ग्राहक हथियार देखते ही अपनी जान बचाकर बाहर भाग निकले। इसके बाद अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दिया। भागते समय भी अपराधियों ने बरसाईं गोलियां जानकारी के मुताबिक लूट के बाद बदमाश दुकान से बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर पथरगामा रोड की ओर भाग निकले। भागते समय भी उन्होंने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान चार से छह राउंड फायरिंग की गई। दुकान के भीतर भी फायरिंग की गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आकाश भारद्वाज, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपराधियों का पीछा शुरू किया पर सफल नहीं हो सके। आशंका है कि बदमाश बिहार सीमा की ओर भागे हैं।अब पुलिस सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर लगातार छापेमारी कर रही ही है। गोड्‌डा में आज दुकानें बंद इस घटना के बाद गोड्‌डा शहर के दुकानदार डरे हुए हैं। वहीं उनमें खासा नाराजगी भी है। आज गोड्‌डा में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। वहीं दुकानदारों ने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग भी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *