![]()
हरियाणा में चीनी के दाम 45 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। करीब डेढ़ महीने पहले एक किलोग्राम चीनी 42 से 45 रुपए में मिल रही थी, वहीं अब बाजार में इसकी कीमत 62 रुपए से 65 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। यानी करीब 18 से 20 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। चीनी कारोबारी दाम बढ़ने की मुख्य वजह मौसम की मार बता रहे है। कहना है कि बारिश और सूखे के कारण गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। उत्पादन घटने और मांग बढ़ने से चीनी के दाम बढ़ गए हैं। यह भी आशंका है कि अगले तीन महीनों तक कीमत 75 रुपए तक पहुंच सकती है। साथ ही दावा कर रहे है कि कीमतों में यह बढ़ोत्तरी 50 साल में सबसे बड़ा उछाल है। उधर, अचानक बढ़े दामों का असर यह हुआ कि 10 रुपए में मिलने वाली चाय अब 15 रुपए की हो गई है, जबकि हलवाई एसोसिएशन भी मिठाई के दाम 20 से 30 रुपए किलो तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कुछ ने बढ़ा भी दिए है। किराना कारोबारियों के मुताबिक, ग्राहक चीनी खरीद तो रहे हैं, लेकिन पहले के मुकाबले कम मात्रा में कम कर दी है। वहीं, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से गुरुवार को बाजार में चीनी के बढ़े हुए दामों पर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में गंगवा ने पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है। यह पूरी तरह बाजार और मांग-आपूर्ति का विषय है। चीनी कारोबारी ने बताए ये कारण… हरियाणा की शुगर मिल में चीनी उत्पादन के आंकड़े… अब जानिए…थोक बाजार में कितने बढ़े दाम बढ़े दाम का हर वर्ग पर ऐसे पड़ रहा असर… 10 रुपए की चाय अब 15 रुपए की हुई: चाय विक्रेता कुलदीप ने बताया कि वह करीब 15 साल से चाय का कारोबार कर रहे हैं। पहले उनकी दुकान पर एक कप चाय 10 रुपए में बिकती थी, लेकिन चीनी समेत अन्य सामग्री महंगी होने के कारण अब उन्होंने चाय का भाव बढ़ाकर 15 रुपए कर दिया है। बताया कि केवल चीनी ही महंगी नहीं हुई है। चाय बनाने में इस्तेमाल होने वाली अदरक और इलायची के दाम भी बढ़े हैं। पिछले डेढ़ महीने में लागत बढ़ने के कारण चाय का रेट बढ़ाना पड़ा। मिठाई के दाम में बढ़ोतरी की तैयारी सोनीपत श्री कृष्णा पेड़े वाले और हलवाई एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले डेढ़ से दो महीने में चीनी के साथ मैदा, वनस्पति घी और देसी घी के दाम भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में हलवाइयों के साथ बैठक कर मिठाई के दाम 20 से 30 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। ग्राहक ने चीनी की खरीदारी घटाई सोनीपत किरयाना एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग ने बताया कि करीब एक महीने पहले चीनी लगभग 4400 रुपए प्रति क्विंटल मिल रही थी, जबकि अब इसका भाव 6200 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। नवीन गर्ग के अनुसार ग्राहक चीनी खरीद रहा है, लेकिन पहले की तुलना में कम मात्रा में खरीदारी कर रहा है। कीमत बढ़ने के कारण खरीदारी करते समय ग्राहक सोच रहा है। इसका असर किरयाना दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।
Source link
हरियाणी में 45% बढ़े चीनी के रेट:एक किलो 62-65 रुपए में मिल रही, चाय-मिठाई महंगी हुई; मंत्री गंगवा बोले-इसमें सरकार का रोल नहीं
