भूनावाली ढाणी में 4 माह से वीबीजी रामजी कार्य बंद:350 जॉब कार्डधारी परिवार परेशान, काम न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी




हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत भूनावाली ढाणी में करीब चार माह से बंद पड़े वीबीजी रामजी कार्यों को दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत समिति की विकास अधिकारी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने लंबे समय से रोजगार नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए जल्द काम शुरू करवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे। 350 जॉब कार्ड, जरूरतमंद परिवारों को काम का इंतजार ग्राम पंचायत भूनावाली ढाणी निवासी जयदेव मूंड और ख्यालीराम ने बताया कि पंचायत में करीब 350 जॉब कार्ड बने हुए हैं। इनमें अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोग शामिल हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी जॉब कार्डधारी हैं, जिनके लिए ग्रामीण रोजगार आय का महत्वपूर्ण जरिया है। करीब चार माह से काम ठप होने के कारण इन परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। नहर-नाले के काम शुरू करवाने की मांग ग्रामीणों ने विकास अधिकारी से पंचायत क्षेत्र में वीबीजी रामजी के तहत तत्काल रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की, ताकि जरूरतमंद परिवारों को काम मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय से काम बंद होने के कारण रोजगार की तलाश में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक सप्ताह का अल्टीमेटम ग्रामीणों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। इसके बाद भी रोजगार उपलब्ध नहीं होने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। विकास अधिकारी ने दिया जल्द समाधान का भरोसा ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विकास अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में नहर और नाले के कार्य स्वीकृत करवाकर जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इन कार्यों के शुरू होने से जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ये ग्रामीण रहे मौजूद इस दौरान सुभाष, रणवीर, राहुल, योगेश, दीपचंद, धर्मपाल, प्रवीण, राजेश, सोनू, मदनलाल, प्रभुराम, मुकेश और भूप सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *