![]()
मंडी जिले के चैलचौक में एक 25 वर्षीय महिला का शव उसके क्वार्टर में फंदे से लटका मिला है। युवती की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव निवासी मनीषा खातून पत्नी मुश्ताकुल अली के रूप में हुई है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत की जांच शुरू कर दी है। मनीषा खातून अपने पति मुश्ताकुल अली के साथ चैलचौक में रहती थी। मुश्ताकुल अली एक दुकान पर दर्जी का काम करता है। उनका क्वार्टर दुकान से थोड़ी दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले मनीषा ने अपने बेटे के लिए पति से टॉफियां लाने को कहा था। जब पति टॉफियां लेकर क्वार्टर लौटा और कमरे में गया, तो उसने मनीषा को फंदे से लटका हुआ पाया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच तेज कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Source link
मंडी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, बिहार की रहने वाली; पति दुकान पर दर्जी
