![]()
एमसीबी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। जनकपुर के पास गोहड़ारी नदी पर बना करीब पांच दशक पुराना पुल तेज जलप्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के ऊपर दो से तीन फीट पानी बहने से इसके पत्थर के पियर टूट गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अनुसार पुल करीब 70 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह पुल जनकपुर को मध्य प्रदेश के शहडोल क्षेत्र से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है। पुल की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोका जा रहा है। देखिये यह तस्वीरें दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को कई घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजरने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी एसडीओ राम प्रसाद चौधरी ने बताया कि पुल 50 वर्ष से अधिक पुराना है। तेज जलप्रवाह के कारण इसके पत्थर के पियर क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है और मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। एक-दो महीने में मरम्मत का दावा अधिकारी के मुताबिक स्वीकृति मिलने के बाद आगामी एक-दो महीने में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए पुल के पास बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय लोगों ने पुल की पूरी तरह मरम्मत होने तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी रखने, दोनों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग लगाने और स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति गंभीर है, इसलिए मरम्मत तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
Source link
70% डैमेज हुआ 50 साल पुराना पुल:शहडोल-जनकपुर मार्ग बाधित, पुल के ऊपर 2-3 फीट पानी बहने से पत्थर के पियर टूटे
