शेखपुरा में प्लास्टिक वेस्ट यूनिट स्थापित:DDC ने किया उद्घाटन, कचरे से बनेंगे उपयोगी सामान




शेखपुरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMWU) का उद्घाटन किया गया। जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) राकेश कुमार ने शुक्रवार को शेखपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस यूनिट में तीन प्रकार की मशीनें स्थापित की गई हैं: डस्ट रिमूवर मशीन, प्लास्टिक श्रेडर मशीन और प्लास्टिक बेलर मशीन। PMWU का मुख्य उद्देश्य कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करना है। इसके संचालन के लिए प्रखंड कार्यालय ने पटना स्थित सावित्री रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। सड़क निर्माण और प्लास्टिक पेवर ब्लॉक में प्लास्टिक का इस्तेमाल ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) से प्लास्टिक कचरा PMWU तक लाया जाएगा, जहाँ उसे बिक्री योग्य बनाया जाएगा। डस्ट रिमूवर मशीन प्लास्टिक की बोतलों और पॉलीथिन को साफ करती है। प्लास्टिक बेलर मशीन 50-60 किलोग्राम के पॉलीथिन और प्लास्टिक की बोतलों के बंडल बनाती है, जिससे उन्हें बेचना आसान हो जाता है। प्लास्टिक श्रेडर मशीन प्लास्टिक को छोटे टुकड़ों में काटती है। भविष्य में इस कटे हुए प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण और प्लास्टिक पेवर ब्लॉक बनाने में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीसी स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित अन्य कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *