Headlines

FIFA World Cup Final Controversy


  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup Final Controversy | Argentina Players Paredes Molina Ban

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ने वाले 4 खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। इनमें अर्जेंटीना के तीन और स्पेन के एक खिलाड़ी को सजा दी गई है।

दरअसल, 19 जुलाई को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर स्पेनिश प्लेयर्स के साथ झगड़ाना शुरू कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद फीफा ने कारवाई की है।

फाइनल के बाद अर्जेंटीना-स्पेन के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

फाइनल के बाद अर्जेंटीना-स्पेन के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

परेडेस को रेड कार्ड भी मिला था

फीफा ने अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को 10 मैचों के लिए सस्पेंड किया है। जो सबसे बड़ी सजा है।

डिफेंडर नाहुएल मोलिना को 7 मैचों के लिए निलंबित किया गया है। जबकि थियागो अल्मादा पर 1 मैच का बैन लगाया गया है। स्पेन के गावि को भी फीफा ने सजा दी है। हालांकि, इसमें मैच का उल्लेख नहीं है।

झड़प में क्या हुआ?

  • परेडेस पर एरिक गार्सिया की गर्दन पकड़ने का आरोप था। वहीं, नाहुएल मोलिना पर रोड्री की ओर मुक्का चलाने की कोशिश का आरोप था।
  • इस दौरान निकोलस ओटामेंडी और रोड्री के बीच तीखी बहस हुई। अर्जेंटीना के सहायक कोच रॉबर्टो अयाला और दानी ओल्मो के बीच भी विवाद हुआ।

एक्स्ट्रा टाइम में टोरेस ने गोल दागा था

एक्स्ट्रा टाइम के 107वें मिनट में स्पेन ने मैच का पहला गोल किया। निको विलियम्स ने दूर से आए क्रॉस पर बैक पोस्ट पर शानदार हेडर से गेंद नीचे गिराई।

इस पर फेरान टोरेस ने रनिंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंच दिया। यह स्पेन की जीत का गोल साबित हुआ।

स्पेन जीतने के बाद सेलिब्रेट करती हुई।

स्पेन जीतने के बाद सेलिब्रेट करती हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *