Headlines

कनाडा के गुरुद्वारा में बेअदबी:गुरु साहब का रूमाला उतारा, संगत पर पेंचकस से हमला; 2 लोग घायल, आरोपी को अरेस्ट किया




कनाडा के एडमिंटन स्थित गुरुद्वारा ननकसर साहिब गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना हुई है। एक गोरा पेंचकस लेकर गुरुद्वारे के अंदर घुस गया। अंदर आते ही बिछाई साहब पर चढ़ गया और गुरु साहब का रूमाला उतार लिया। इससे पहले की वह गुरु ग्रंथ साहिब को नुकसान पहुंचाता संगत ने उसे पकड़ लिया।
प्रधान जोरा सिंह ने बताया कि 21 अगस्त सुबह 5 बजे एक गोरा अंदर आया तो उत्पाद मचाने लगा। जैसे ही वो गुरु ग्रंथ साहिब की तरफ बढ़ा तो सिंहों ने उसे रोक लिया। इस पर उसने 2 सिंहों को पेंचकस माकर घायल कर लिया। नीली टी शर्ट में घुसे गोरे को संगत ने पकड़ लिया।
इसके बाद गुरुदारे की एक लड़की ने पुलिस को फोन कर लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोरे को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। एक को छुट्टी मिल गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की उनको पहले से तलाश थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेंटली डिसटर्ब है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानें प्रधान जोरा सिंह ने क्या बताया… उठे गंभीर सवाल: हर बार आरोपी ‘मानसिक अस्वस्थ’ क्यों?
इस घटना के बाद स्थानीय सिख समुदाय में भारी रोष है। लोगों ने सवाल उठाया है कि चाहे भारत हो या विदेश, धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों के बाद आरोपियों को ‘मानसिक रूप से बीमार’ बताकर जांच की दिशा क्यों बदल दी जाती है? सिख संगत ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। फिलहाल गुरुद्वारा साहिब को संगत के लिए दोबारा पूरी तरह से खोल दिया गया है।
जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही हमला
पुलिस की प्राथमिक जांच और सीबीसी न्यूज के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी कोई आम राहगीर नहीं बल्कि एक पुराना हिंसक अपराधी है। वह घटना से ठीक एक दिन पहले ही एक गंभीर हमले और पुलिस अधिकारी पर हमला करने के जुर्म में जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था। रिहाई के बाद उसे तय रिहाइश (हाफवे हाउस) जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और गायब हो गया। पुलिस ने अभी घायलों और आरोपी की पहचान नहीं बताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *