Headlines

मंडी-पठानकोट हाईवे पर थार पलटी, 8 ट्रेनी डॉक्टर घायल:3 पालमपुर रेफर; 5 को इलाज के बाद छुट्टी, जोगिंद्रनगर में अनियंत्रित हुई




हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के पास एक थार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा पलटी। हादसे में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के आठ प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हो गए। इनमें से पांच को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीन का पालमपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सभी प्रशिक्षु डॉक्टर जोगिंद्रनगर आए हुए थे। थार में सवार होकर वापस पपरोला लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खेतों में जा पलटा। हादसे के बाद थार खेत में जाकर रुकी। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों को आगे के उपचार के लिए पालमपुर रेफर किया गया, जबकि पांच को छुट्टी दे दी गई। जब यह गाड़ी नीचे पलटी तो उस दौरान सड़क पर पार्क स्कूटी भी इसकी चपेट में आ गई। घायलों में मंडी, कांगड़ा, शिमला, ऊना और जयपुर के युवक-युवतियां हादसे में घायल प्रशिक्षु चिकित्सकों में अलग-अलग स्थानों के रहने वाले युवक-युवतियां शामिल हैं। घायलों की पहचान रोहित (25) निवासी पजारठी, पांगणा; अंकिता धीमान (25) निवासी लंबागांव, जयसिंहपुर; निकिता (23) निवासी बडूआ, शिमला; सुनीता सेपट (25) निवासी कर्णसर, जयपुर; अकन्या (23) निवासी अंब, ऊना; धर्मेंद्र कुमार (24) निवासी कांडा, करसोग और शुभम (23) निवासी पंजयाला, बैजनाथ के रूप में हुई है। इनमें मंडी, कांगड़ा, शिमला, ऊना और जयपुर के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वाहन अचानक अनियंत्रित क्यों हुआ, इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *