![]()
कोण्डागांव जिले में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने केंवटी जंगल में जुआ खेलते 7 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने मौके से कैश, ताश के पत्ते, मोबाइल और दोपहिया वाहन समेत करीब 2 लाख 1 हजार 100 रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम बनाई गई थी। 21 अगस्त 2026 को टीम को सूचना मिली कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बावजूद पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को पकड़ लिया। 7,100 रुपए कैश समेत ये सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,100 रुपए कैश, 52 ताश के पत्ते, 5 मोबाइल फोन और 6 दोपहिया वाहन बरामद किए। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 2,01,100 रुपए बताई गई है। इन 7 आरोपियों पर केस दर्ज पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम पटेल, विष्णु दास सोनी, महेश मरकाम, मंगतराम कोर्राम, अर्जुन बघेल, विकास ठाकुर और कमलेश सोनी के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत कोण्डागांव थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा और दूसरी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कोण्डागांव के केंवटी जंगल में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार:7,100 रुपए कैश, 5 मोबाइल और 6 बाइक जब्त; 2.01 लाख का सामान मिला
