![]()
हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 12.39 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। गोलूवाला में 6.73 ग्राम और नोहर में 5.66 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तस्करी रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिले में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। गोलूवाला में संदिग्ध की तलाशी, 6.73 ग्राम चिट्टा मिला पहली कार्रवाई गोलूवाला थाना क्षेत्र में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ अरविंद और वृत्ताधिकारी हनुमानगढ़ मीनाक्षी के निकट सुपरविजन में गोलूवाला थाना प्रभारी राजदीप कौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक गुरदेव सिंह की टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान गोलूवाला-हरदयालपुरा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 6.73 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार (35), पुत्र कृष्णलाल कुम्हार, निवासी वार्ड नंबर 5, गवारियों का वास, गोलूवाला को गिरफ्तार कर लिया। खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस इस संबंध में पुलिस थाना गोलूवाला में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी पवन कुमार से बरामद मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। नोहर में 5.66 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई नोहर थाना क्षेत्र में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी नोहर सुभाषचंद्र के निकट सुपरविजन में थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में उप निरीक्षक पृथ्वीसिंह नरूका की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी, वार्ड नंबर 33, नोहर निवासी अकरम (30), पुत्र आमीन पठान को 5.66 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना नोहर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत प्रकरण संख्या 335/2026 दर्ज किया गया है। अकरम पर पहले से 7 मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, आरोपी अकरम के खिलाफ पूर्व में हत्या, मारपीट, जुआ और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे नशे की सप्लाई चेन और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
Source link
ऑपरेशन चक्रव्यूह में दो आरोपी हेरोइन संग गिरफ्तार:हनुमानगढ़ में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
