Headlines

पत्नी की हत्या कर पति ने घर में दफनाया शव:लखीसराय में ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे दबा देखा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार




लखीसराय में बुधवार की रात घर में दफनाया महिला का शव बरामद हुआ। धारदार हथियार से हत्या और शव छिपाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव की है। मृतका की पहचान अलीनगर बिंद टोली निवासी नाको बिंद की पत्नी सहोदरी देवी(35) के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे नाको बिंद ने नशे की हालत में टेंगारी या किसी अन्य धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के कमरे में मिट्टी के नीचे दबाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के संदेह पर हुआ खुलासा घटना का खुलासा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। सहोदरी देवी के पूरे दिन दिखाई न देने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। उनकी पाली हुई बकरियां देर रात तक मिमिया रही थीं और उनकी मालकिन कहीं नजर नहीं आ रही थी, जिससे ग्रामीणों का शक गहराया। जब ग्रामीणों ने नाको बिंद से पूछताछ की, तो वह नशे की हालत में विरोधाभासी बातें करने लगा। संदेह गहराने पर ग्रामीणों ने दबाव बनाया। इस पर वह घर में ताला लगाकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। मिट्टी के नीचे दबा मिला शव घर का ताला खोलकर तलाशी लेने पर कमरे में मिट्टी के नीचे दबा शव मिला, जिसका एक पैर मिट्टी से बाहर दिखाई दे रहा था। बताया जाता है कि दंपति की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। यह भी हत्या का एक संभावित कारण बताया जा रहा है।
मामले की सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया। एएसआई पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी पति नाको बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह नशे की हालत में पाया गया। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *