Headlines

Jalandhar News: Channi Slams Sajjan Kumar Over 1984 Riots Statement



पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने सज्जन कुमार से जुड़े सियासी विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जालंधर से सांसद चन्नी ने कहा कि सज्जन कुमार सिख कौम और मानवता का हत्यारा है और उसका नाम लेना भी अपने आप म

.

चन्नी ने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार ने साजिश के तहत सिख समुदाय को निशाना बनाया और हजारों निर्दोष लोगों की हत्या करवाई। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों ने इंसानियत को शर्मसार किया। चन्नी ने कहा कि ऐसे गंभीर अपराधों के दोषियों को अदालत की प्रक्रिया के बाद कड़ी सजा मिलनी चाहिए थी।

चन्नी बोले- सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बनाना गलत

पूर्व मुख्यमंत्री ने सज्जन कुमार को मिली सजा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उसे दो बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई और बाद में जेल में ही उसकी मौत हो गई। सज्जन कुमार को कथित तौर पर ‘रोल मॉडल’ बताए जाने पर चन्नी ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पीड़ितों और उनके परिवारों को गहरा दर्द दिया, उन्हें किसी भी स्थिति में आदर्श नहीं बताया जा सकता।

चन्नी ने ऐसे बयान देने वालों को अपनी भाषा और आचरण पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि 1984 की घटनाओं के पीड़ितों के जख्म आज भी ताजा हैं और इस तरह की बयानबाजी उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने सज्जन कुमार को सिख समुदाय का कातिल और गद्दार बताते हुए कहा कि ऐसे विचार समाज और देश के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *