Headlines

CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन प्रशासन ने रुकवाया:भाजपा-ABVP कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोका, हुई धक्का-मुक्की




रामगढ़ के सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने से रोक दिया गया। प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर पुतला दहन नहीं होने दिया। जैसे ही कार्यकर्ता और छात्र पुतला लेकर सुभाष चौक पहुंचे, प्रशासन ने उसे छीन लिया। इस दौरान प्रशासन और छात्रों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। आखिरकार, प्रशासन पुतला जलाने में सफल नहीं होने दिया। पुतला दहन रोके जाने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और “हेमंत सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाने लगे। उन्होंने कहा कि वे अपने भविष्य के लिए यहां आए हैं, लेकिन हेमंत सरकार उनका भविष्य बर्बाद कर रही है। इसलिए वे पुतला जला रहे थे। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राएं भी शामिल थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *